फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट भले ही न दिया हो पर नतीजों का इन्हें भी है इंतजार

Sun, 08 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्हें सियासत की बारीकियों की कतई समझ नहीं है। उनका काम तो मजदूरी कर गुजर-बसर करना है, लेकिन बिहार की विधानसभा के आठ नवंबर को आने वाले चुनाव नतीजों पर नजर उनकी भी है। अलबत्ता इन बिहारी मजदूरों का कहना है कि जीते कोई भी, उनकी जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बस चाहत है कि राजनीति से गरीबों का पेट भरे, तालीम मिले और जिंदगी की न्यूनतम जरूरतें पूरी हो।
विज्ञापन


बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले शत्रुघ्न, बेतिया जिले के जाकिर हुसैन, सुनील कुमार, गोपी यहां लंबे समय से मजदूरी कर रहे हैं। उन जैसे ढेरों और बिहारी भी हैं, जो रोजी के लिए अपने प्रदेश को छोड़ पहाड़ पर आने को मजबूर हुए हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में वे वोट देने नहीं जा सके। अलबत्ता पिछले साल लोकसभा चुनाव में उन्होंने मतदान किया था। अब दिवाली के वक्त घर जाएंगे।

कहते हैं कि वोट भले ही नहीं दिया, मगर बिहार के नतीजों की उत्सुकता उन्हें भी हैं। आखिर ये नतीजे आगे की स्थितियों का रास्ता तय करेंगे। ये मजदूर कहते हैं कि दस साल में बिहार में काफी कुछ बदलाव हुआ है। कुछ विकास भी हुआ है, अपराध पर लगाम भी लगी है। पर गरीब वर्ग के हालात में बदलाव की गति ढीलीढाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें