फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाना जरूरी

Mon, 14 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
प्रो. वल्दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


पद्म भूषण और प्रख्यात भूवैज्ञानिक डॉ. खड़क सिंह वल्दिया ने बच्चों में वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाने पर जोर दिया। डॉ. वल्दिया ने डीएवी स्कूल में हिमालयन ग्राम विकास समिति गंगोलीहाट के सौजन्य में आयोजित साइंस आउटरीच कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने बोध कथाओं के जरिए बच्चों को यह समझाने का प्रयास किया कि किस प्रकार अभाव के बीच जीते हुए लोगों ने विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रख्यात भौतिक शास्त्री प्रो. उमेश वागमारे ने अनुसंधान कार्यों में भौतिक विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। पंतनगर विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रो. बीडी लखचौरा ने शरीर में जीन के बारे में चर्चा करते हुए शारीरिक संरचना और उसकी क्रिया की जानकारी दी। इस मौके पर ओपीएस, जीआईसी,  विवेकानंद विद्यामंदिर, मल्लिकार्जुन हायर सेकेंडरी स्कूल के विज्ञान के छात्र भी मौजूद थे। अभिनव गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन नवीन मुरारी, प्रधानाचार्य बृजेश जायसवाल, राजेंद्र बिष्ट और जीएस रावत मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें