भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र, कैलाश चंद्र ने ट्रेनिंग दी।
लीड बैंक अधिकारी एएस रावत ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उद्यम लगाने के लिए बैंक से कर्ज मिलने की जानकारी दी।
आरसेटी के निदेशक एनडी जोशी ने कहा कि यह प्रशिक्षण स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। ट्रेनिंग में दिनेश चंद्र जोशी प्रथम, ललित प्रसाद द्वितीय, सुनील गिरि तृतीय रहे। जिन्हें उद्योग विभाग की महाप्रबंधक मीरा बोरा ने पुरस्कृत किया।