चौड़ापिता ग्राम पंचायत की खुली बैठक में गांव की कार्ययोजना तय की गई। ग्रामीणों ने चेकडैम, सिंचाई गूल, पानी टैंक आदि के निर्माण के प्रस्ताव रखे। बैठक में जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने कहा कि मनरेगा से रोजगार के साथ ग्रामीण विकास को गति देने वाले कार्य कराए जाएं।
ग्रामीणो ंने संपर्क मार्ग, सीसी खड़ंजा, गौशाला, शौचालय निर्माण आदि की भी मांग की। पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) हयात राम ने कानूनी जानकारी देने के साथ समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
ग्राम प्रधान पुष्पा बोहरा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जनार्दन ओली ने संचालन किया। वहां पूर्व प्रधान सरदार सिंह बोहरा, दीपक बिनवाल, भीम बोहरा, प्रताप बोहरा, जगदीश बोहरा, संतोष डसीला आदि मौजूद थे।