फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित और पूजा बने कॉलेज चैंपियन

Fri, 11 Dec 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह सामंत ने किया। चार स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त करने वाले सुमित तड़ागी छात्र चैंपियन और चार स्पर्धाओं में नंबर वन रहीं पूजा गोस्वामी छात्रा चैंपियन रही। 100 मीटर दौड़ में सुमित तड़ागी, गौरव पांडेय, अनुराग नेगी, छात्राओं में पूजा गोस्वामी, मीना बिष्ट, दिव्या बिष्ट प्रथम तीन स्थानों में रहे।
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ में सुमित तड़ागी, कमल जोशी, अनुराग नेगी, छात्राओं में मीना बिष्ट, अपर्णा फुलारा, शिवानी विश्वकर्मा, 400 मीटर में सुमित तड़ागी, प्रकाश चंद्र, गौरव पांडेय, छात्राओं में पूजा गोस्वामी, तनुजा तड़ागी, नेहा महर, 800 मीटर में सुमित तड़ागी, प्रकाश चंद्र, भूपेंद्र सिंह, छात्राओं में पूजा गोस्वामी, कविता कठायत, लक्ष्मी थ्वाल, 1500 मीटर में प्रकाश चंद्र, शुभम रावत, मनोज गिरि, छात्राओं में कविता कठायत, ऋतु तड़ागी, शिवानी विश्वकर्मा और 3000 मीटर दौड़ में नीरज रावत, मुकुल रावत, सुमित तड़ागी, छात्राओं में कविता कठायत, ऋतु तड़ागी, प्रियंका गोस्वामी विजयी रहे।

ऊंची कूद में प्रकाश चंद्र, गौरव पांडेय, शुभम रावत, छात्राओं में पूजा गोस्वामी, मीना बिष्ट, प्रियंका, लंबी कूद में प्रकाश चंद्र, गौरव पांडेय, तेज सिंह, छात्राओं में पूजा गोस्वामी, मीना बिष्ट, शिवानी विश्वकर्मा, भाला क्षेपण में तेज सिंह महर, नवीन बोहरा, शुभम रावत, छात्राओं में नेहा महर, लक्ष्मी थ्वाल, कमला जोशी, गोला क्षेपण में संजय चौहान, नवीन जोशी, योगेश पुनेठा और छात्राओं में नेहा महर, पूजा बोहरा, मीना बिष्ट पहले तीन स्थानों में रहे।
विज्ञापन


विजेताओं को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी और प्राचार्य डा.सीडी सूंठा ने पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता के आयोजन में खेल प्रभारी डा.बीपी ओली, डा.बीके जोशी, डा.पल्लवी मिश्रा, डा.सुमन कुमार, डा.रचना वत्स, डा.सरस्वती बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष कमल रावत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें