राजकीय पीजी कॉलेज का 36वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। छात्रा वर्ग में महिमा कठायत और छात्रों में गौरव जोशी चैंपियन घोषित किए गए। डा.हरिशंकर गहतोड़ी विद्यालंकार और बीएड विभाग के क्रीड़ाधिकारी डा.प्रमोद मेहरा के संचालन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
100 मीटर दौड़ में गौरव, धीरज, नवीन, छात्राओं में महिमा, नेहा, पूजा, 200 मीटर में गौरव, धीरज, नवीन छात्राओं में महिमा, पूजा, चांदनी, 400 मीटर में महिमा, पूजा, भावना, 800 मीटर में ललित, अंकुर, कमल, छात्राओं में महिमा, चांदनी, रजनी, 3000 मीटर में सुरेश, हेमंत, रमेश, छात्राओं में पूजा, सुमन, रजनी, 5000 मीटर में दीपराज, सुरेश, हेमंत पहले तीन स्थान में रहे। चक्का क्षेपण में शशांक, यतीश, धीरज, छात्राओं में नंदू, सुमन, नेहा, ऊंची कूद में नवीन, सूरज, अंकित छात्राओं में नेहा, सुमन, चांदनी, लंबी कूद में अंकुर, गंगा राम, धीरज, छात्राओं में नेहा, सुमन, पूजा, गोला क्षेपण में शशांक, नीरज, गंगा राम, छात्राओं में नंदू, सिमरन, नेहा, भाला क्षेपण में खीम सिंह, गंगाराम, नवीन, छात्राओं में सुमन, नंदू, पूजा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
डा.जगदीश चंद्र जोशी, डा.ऊषा जोशी, डा.धर्मेंद्र राठौर, डा.तौफिक अहमद, डा.एसपी सिंह, डा.कमलेश भाकुनी, छात्र संघ अध्यक्ष मनोज बडोला, महामंत्री नेहा गड़कोटी आदि ने प्रतियोगिताओं के संचालन में सहयोग किया।