फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में रेलवे की भूमि खाली कर दें अतिक्रमणकारी

Sat, 29 Dec 2018 10:21 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
रेलवे द्वारा झाले में चस्पा किया गया अतिक्रमण विरोध कार्रवाई का नोटिस। - फोटो : चंपावत
विज्ञापन
 रेलवे ने एक बार फिर अपनी भूमि पर काबिज अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है। इस बाबत रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के दायरे में आ रहे झालों एवं मकानों पर नोटिस चस्पा किए हैं। माना जा रहा है कि नए साल के पहले सप्ताह में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीलीभीत द्वारा जारी नोटिस में अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी गई है कि उनके द्वारा खुद अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेलवे नए साल के पहले सप्ताह में अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर सकता है। बता दें कि इससे पहले भी रेलवे द्वारा दो अक्तूबर को नोटिस चस्पा किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें