फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों के खिलाफ आवाज उठाना स्वयं को सशक्त करना है

विज्ञापन
अमोड़ी महाविद्यालय में महिला हेल्पलाइन शिविर में मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय डिग्री कॉलेज अमोड़ी में महिला हेल्पलाइन व शिकायत प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक मीनाक्षी नौटियाल ने छात्राओं को बताया कि वह अपने बचाव के लिए चिल्लाने, हाथ-पैर, लात-घूसों और नाखूनों का प्रयोग कर उस परिस्थिति से बचकर पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 तथा 1090 से मदद लें और शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों के खिलाफ आवाज उठाना स्वयं को सशक्त करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का इनाम अथवा लाटरी के लालच में अपने बैंक खाते की जानकारी किसी भी सूरत में न दें। कॉलेज की प्राचार्या डॉ.कमला जोशी की अध्यक्षता और डॉ.सिद्धेश्वर सिंह के संचालन में कांस्टेबल पूजा बोहरा तथा आशा गोस्वामी ने महिला सुरक्षा से संबंधित पंपलेटों का वितरण किया। प्राचार्या ने हेल्पलाइन व शिकायती प्रकोष्ठ टीम का आभार जताया। इस मौके पर डॉ.संजय कुमार, डॉ.रंजना सिंह, डॉ.शुभा सिंह, अनिल राणा, महेश लाल, दशरथ बोहरा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में चंद्रा, लीला, मंजू, प्रियंका, प्रिया, नीमा, रविंद्र, मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें