फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय सहित कई मांगों को लेकर मुखर हुईं आशा वर्कर्स, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लोहाघाट में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करती आशा फैसिलिटेटर और कार्यकर्ता। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आशा फेसिलिटेटर एवं कार्यकर्ता संगठन ने तीन सूत्री मांगों की अनदेखी पर नाराजगी जताकर प्रदर्शन किया। कहा कि माह में 30 दिन के बजाय 20 दिन का मानदेय देकर उनका शोषण किया जा रहा है। आशा वर्करों को 18 हजार और फेसिलिटेटर को 24 हजार रुपये का मानदेय दिलाने की मांग कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निजीकरण का विरोध किया। आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद नगर पंचायत के रैनबसेरे में प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेम बहुगुणा के मार्गदर्शन में हुई चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से अनीता बोहरा जिलाध्यक्ष चुनी गई। लाजवंती उपाध्यक्ष, भावना बोहरा जिला मंत्री, मंजू जोशी सह जिला मंत्री, पुष्पा बिष्ट कोषाध्यक्ष चुनी गई। इस दौरान निर्मला पुनेठा, सरस्वती पुनेठा, सावित्री राय, पदमा प्रथोली, पुष्पा राय, सावित्री देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें