फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली निकालकर जिला मुख्यालय में गरजे कर्मचारी

विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में चंपावत में बाइक रैली निकालता जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन के कर? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन की सोमवार को हुई बाइक रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भागीदारी की। कलक्ट्रेट से बाजार तक निकली रैली में कर्मचारी पदोन्नति में आरक्षण वापस लेने की मांग की गई। बाइक रैली में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन परिसर में हुई सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, बीडी थ्वाल, एलएम चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह सौन, जीवन ओली, नागेंद्र जोशी, गोविंद बोहरा, पुष्कर बोहरा, होशियार कार्की, महिपाल बिष्ट, कवींद्र तड़ागी, ईश्वरलाल साह, भूपेश देव, रमेश देव, रवींद्र पांडेय, रवींद्र तड़ागी, डॉ. वीरेंद्र मेहता, मल्लिका पंत, कमल जोशी, इंजीनियर बिजेंद्र सुयाल, अशोक वर्मा, बीएस बिष्ट, अरुण वर्मा, त्रिवेंण उनियाल, चंद्रशेखर पंत, पवन बिष्ट, एलएम बोहरा, महेश भट्ट, रमेश वर्मा, पुष्कर शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, कमल गहतोड़ी, तान सिंह, जगदीश तड़ागी, देवीदत्त जोशी, पुष्करनाथ आदि ने विचार रखे।
फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया
टनकपुर। टनकपुर में भी पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में कर्मचारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। संयुक्त चिकित्सालय के फार्मासिस्टों ने भी सोमवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। प्रदर्शन में नवीन चंद्र भट्ट, जगदीश भट्ट, तारा दत्त खोलिया, जगदीश गड़कोटी, रमेेश चंद्र तिवारी, एई एपीएस बिष्ट, जेई वीएस पोखरिया, पूरन पांडेय, भगवान सिंह, शांति मेहरा, जेई नीतू जोशी, मीना जोशी, इंद्रेश लोहनी, महेश तिवारी, बीआर पांडेय, विरेंद्र सिंह आदि कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन

एससी-एसटी कर्मियों ने किया जन-जागरण, सफाई कर्मियों ने किया समर्थन
चंपावत। एससी-एसटी कर्मचारी महासंघ ने पदोन्नति में आरक्षण को बरकरार रखने की मांग को जन-जागरण किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष मदन राम, महामंत्री प्रमोद राम के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कहा कि समाज में सामाजिक समानता नहीं होने तक पदोन्नति में आरक्षण जरूरी है। साथ ही एससी-एसटी के रिक्त पदों को भरने व भर्ती रोस्टर में एससी-एसटी के पहले पद को समाप्त कर छठा करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। सफाई कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष राजू भाई, राकेश, अवधेश, विकेश, अर्जुन कुमार, बीना, राधा, मिथिलेश, सरिता, नरेंद्र, अवनीश कुमार आदि ने पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने पर सफाई कार्य बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें