फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने पर दिया जोर

Sat, 20 Jan 2018 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में एबीवीपी की बैठक में पोस्टर विमोचन करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बैठक में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा की स्थिति को बेहतर करने पर जोर दिया गया। सरकार से इसके लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर संगठन के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।  

 शनिवार को संगठन की बैठक में कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों में लागू हुई सेमेस्टर प्रणाली, प्रभाव व परिणाम पर चर्चा की गई। संगठन इन तमाम मसलों पर 28 जनवरी से हल्द्वानी में होने वाले तीन दिनी प्रांतीय अधिवेशन पर मंत्रणा करेगा। बैठक में परिषद के जिला संयोजक विनोद बगौली के नेतृत्व में पोस्टर विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए व्यावसायिक व रोजगार परक पाठ्यक्रमों के विस्तार पर जोर दिया। बैठक में प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रेम बल्लभ, कोषाध्यक्ष पवन बोहरा, शंकर जोशी, आदर्श भट्ट, विजय कुमार, हेम जोशी, पवन पांडेय, सुरेश नाथ, पूरन बिष्ट, राकेश जोशी, सोनू, ललित देउपा, मुकेश जोशी आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें