फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह दिन बाद भी नहीं सुधरा डाकघर का सर्वर

Thu, 05 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
डाकघर के सर्वर में आई खराबी ग्यारहवें दिन भी ठीक न होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज के गांवों से लोग सर्वर में आई खराबी ठीक होने की उम्मीद में यहां आ रहे हैं, लेकिन सर्वर के काम न करने से मायूस लौट रहे हैं। डाकघर कर्मी मैनुअल तरीके से रजिस्ट्री कर रहे हैं लेकिन स्पीड पोस्ट न होने से प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन पत्रों को भेजने के लिए युवा 13 किलोमीटर दूर चंपावत दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


डाकघर में न तो कैश जमा हो पा रहा है, और न ही लोगों को भुगतान मिल पा रहा है। हालांकि पोस्टमास्टर जरूरतमंद लोगों के निकासी फार्म को सत्यापित कर चंपावत डाकघर से भुगतान करवा रहे हैं। लोगों का कहना है कि समय पर उनकी आरडी जमा न होने से 2.5 प्रतिशत विलंब शुल्क भी देना पड़ रहा है। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने देहरादून में डाकघर के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता करने के साथ शीघ्र व्यवस्था सुचारु करने के लिए फैक्स भी भेजा। पोस्टमास्टर पीएन कापड़ी का कहना है कि 26 दिसंबर को डाकघर के कुछ उपकरण फूंकने से इंटरनेट सेवा ठप पड़ी हुई है। जिसकी सूचना लगातार विभागीय अधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें