फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता से पूर्व ली गई मेलों के आयोजनों की अनुमति रद्द

Thu, 05 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
झूला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता लगने के बाद एसडीएम अनिल चन्याल ने क्षेत्र में लगने वाले मेलों के आयोजनों की अनुमति रद्द कर दी है। अब आयोजकों को बतौर रिटर्निंग अफसर/एसडीएम से नए सिरे से आयोजन की अनुमति लेनी होगी। आचार संहिता की शर्तों के अनुरूप ही अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार छह जनवरी से शहर के गांधी मैदान में नवयुवक रामलीला कमेटी के दो दिनी नववर्ष स्वागतम् महोत्सव मेले की तैयारियां अंतिम चरण में थी। बुधवार को चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। इसके चलते एसडीएम ने पूर्व में दी गई आयोजन की अनुमति रद्द कर दी है। कमेटी ने मेले के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और ऐसे में एकाएक अनुमति रद्द होने की सूचना से कमेटी में खलबली मच गई। आनन-फानन में कमेटी के लोग एसडीएम के पास पहुंचे और अनुमति रद्द किए जाने के आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया। एसडीएम ने कहा नए सिरे से बतौर रिटर्निंग आफिसर उनसे अनुमति लेनी होगी। एसडीएम ने बताया कि अब आचार संहिता की शर्तों के साथ मेले के आयोजन की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आचार संहिता की शर्तों के तहत मेले के आयोजन में किसी राजनीतिक व्यक्ति की प्रतिभागिता या राजनीतिक गतिविधियां न करने, पूरे मेले की वीडियोग्राफी की अनिवार्यता समेत कई शर्तें लागू होंगी। इनका अनुपालन आयोजकों को सुनिश्चित करना होगा।

उत्तरायणी मेले के लिए भी नए सिरे से अनुमति लेनी होगी
14 जनवरी से हरेला क्लब का दो दिनी उत्तरायणी मेला आयोजित होना है। बनबसा में भी एलायंस क्लब के दो दिनी उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। अब आचार संहिता लागू होने से आयोजकों को नए सिरे से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें