फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तल्ली छीनी में हाथियों ने घर को ढहाने का किया प्रयास, दहशत

Sat, 01 Mar 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खटीमा वन रेंज से सटे तल्ली छीनीगोठ में शुक्रवार की देर रात दो हाथी घुस आए और कच्चे घर को तोड़ने का प्रयास किया। इससे वहां सो रहे परिवार के सदस्य डर गए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ शोर मचाया और बमुश्किल हाथियों को भगाया। इस बीच करीब छह ग्रामीणों की फसल को रौंद किया। ग्रामीणों ने जल्द सोलर फेंसिंग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

छीनीगोठ गांव की प्रशासक पूजा जोशी ने बताया कि दो दिन से तल्ली छीनी में हाथी घुस रहे हैं और फसल रौंद रहे हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो हाथी घुसे और ग्रामीण दिनेश राम के कच्चे मकान को तोड़ने का प्रयास किया। जाग होने पर ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथियों को भगाया।
उन्होंने बताया कि तल्ली छीनीगोठ में एक किमी सोलर फेंसिंग होने से हाथी नहीं घुस रहे हैं, लेकिन उससे आगे मल्ली छीनी में अभी सोलर फेंसिंग नहीं होने से हाथी घुस रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द शेष हिस्से में सोलर फेंसिंग की मांग की है। बताया कि दीवान राम, लक्ष्मी देवी, अनिल कुमार, बीना देवी, श्री राम, प्रकाश बोहरा की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें