सूखीढांग क्षेत्र के हाथियों द्वारा रौंदे गए आमखर्क में केले के पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से लगे सूखीढांग क्षेत्र के आमखर्क गांव में इन दिनों हाथियों का खौफ बना हुआ है। शुक्रवार की रात यहां हाथियों के झुंड ने खेत में लगी फसल को तबाह कर दिया। हाथियों ने केले के पेड़ों को बर्बाद कर दिया। परेशानहाल नागरिकों ने वन विभाग से हाथियों से निजात दिलाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की रात यहां हाथियों के झुंड ने खेत-खलिहान पर धावा बोल दिया। प्रकाश चौड़ाकोटी, अनिल, नारायण दत्त, भोलादत्त, मोहन चंद्र, दिनेश चंद्र, मुकेश, नीलावती, उषा देवी आदि का कहना है कि हाथियों ने यहां दर्जनों केले के पेड़ों को बुरी तरह बर्बाद कर दिया। इसके अलावा लीची के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया। हाथियों की चित्कार से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की वन विभाग से मांग की है।