फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हाथियों ने मचाया उत्पात, फसल रौंदी; किसानों के गेहूं और चरी की फसलों को पहुंचाया नुकसान

Mon, 06 Jan 2025 05:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

खटीमा वन रेंज से सटे छीनीगोठ गांव में जंगली हाथियों का उत्पात तेज हो गया है। रविवार देर रात हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और किसानों की गेहूं और चरी आदि की फसल को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AAKRITI TAMRAKAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा वन रेंज से सटे छीनीगोठ गांव में जंगली हाथियों का उत्पात तेज हो गया है। रविवार देर रात हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और किसानों की गेहूं और चरी आदि की फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से सोलर फेंसिंग कराने की मांग की है।

भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री मुकेश जोशी ने बताया कि रात में हाथियों ने छह किसानों की खेती को बर्बाद किया। इनमें कमला भट्ट, रवीश जोशी, प्रदीप जोशी, नीरज जोशी, भुवन जोशी आदि की गेहूं की फसल, केला, लीची के पौधों को नष्ट किया। जंगल के किनारे सोलर फेंसिंग न होने से आए दिन हाथी और जंगली जानवर गांव में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सोलर फेंसिंग लगाए जाने की मांग उठाई। बताया कि दूरभाष से वन विभाग की एसडीओ संचिता वर्मा के समक्ष सोलर फेंसिंग की मांग उठाई गई है।

हाथियों के उत्पात के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है। इससे किसान हतोत्साहित होते हैं। शासन-प्रशासन को इससे निजात दिलाने के लिए ठोस रणनीति बनानी होगी। -कमला भट्ट, किसान, टनकपुर।

विज्ञापन


हर साल हाथियों का झुंड गेहूं, केला, लीची की फसलों को नुकसान पहुंचाता है। साल में कई बार हाथियों का झुंड गांव में आता है। झुंड कई बार लोगों पर हमला कर देता है। ऐसे में इन्हें भगाना भी आसान नहीं है। -रवीश जोशी, किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें