फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उचौलीगोठ में फिर हाथी की दस्तक, ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया

Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे ग्राम सभा उचौलीगोठ में रविवार रात हाथी के घुसने पर लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल में भगा दिया। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को आबादी से दूर रखने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि जनवरी के पहले सप्ताह से ही उचौलीगोठ में हाथी घुसकर उत्पात मचा रहा है। बताया गया कि हाथी गांव में रामलीला मैदान के पास क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग से घुस रहा था। अब वन विभाग ने वहां मरम्मत करा दी है। इसके बाद भी हाथी गांव में घुस रहा है। ग्रामीण सुंदर सिंह महर ने बताया कि सड़क से सटे हिस्से में रात करीब 7:30 बजे हाथी आया जिस पर ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे भगा दिया।



बस्टिया गांव में हाथी ने गेहूं की फसल रौंदी, ग्रामीण चिंतित

टनकपुर। बूम वन रेंज से घिरे बस्टिया गांव में भी हाथी घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। बस्टिया के समाजसेवी राम सिंह धौनी ने बताया कि शनिवार को हाथी ने ग्रामीण कल्याण सिंह सामंत के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाया। रविवार को ग्रामीण सतर्क रहे, लेकिन हाथी नहीं आया। शारदा वन रेंज से सटे हिस्से से हाथी घुसा था। उक्त हिस्से में सोलर फेसिंग क्षतिग्रस्त है। उन्होंने वन विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन




तेंदुए के आबादी तक पहुंचने से लोग भयभीत

थल (पिथौरागढ़)। पांखू के बौगाड़ क्षेत्र में तेंदुए की धमक से लोग भयभीत हैं। तेंदुए के दिखाई देने से लोग अकेले आवाजाही करने से कतरा रहे हैं। स्थानीय रमेश सिंह धामी ने कहा कि दो दिन पूर्व तेंदुए ने मुर्गीबाड़े में घुसकर मुर्गियों को निवाला बना लिया था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें