फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur News: उचौलीगोठ में फिर हाथी की दस्तक, ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया; वन विभाग से ग्रामीणों ने की मांग

Mon, 20 Jan 2025 04:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

शारदा वन रेंज से सटे ग्राम सभा उचौलीगोठ में रविवार रात हाथी के घुसने पर लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल में भगा दिया। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को आबादी से दूर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे ग्राम सभा उचौलीगोठ में रविवार रात हाथी के घुसने पर लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल में भगा दिया। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को आबादी से दूर रखने की मांग की है।

बता दें कि जनवरी के पहले सप्ताह से ही उचौलीगोठ में हाथी घुसकर उत्पात मचा रहा है। बताया गया कि हाथी गांव में रामलीला मैदान के पास क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग से घुस रहा था। अब वन विभाग ने वहां मरम्मत करा दी है। इसके बाद भी हाथी गांव में घुस रहा है। ग्रामीण सुंदर सिंह महर ने बताया कि सड़क से सटे हिस्से में रात करीब 7:30 बजे हाथी आया जिस पर ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे भगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें