फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में आया उछाल

Wed, 15 Oct 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। क्षेत्र का मुख्य बाजार दीपावली त्योहार के लिए सज गया है। पर्व पर इलेक्ट्रॉनिक्स का अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों ने स्कीम भी निकाली है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में आम दिनों की अपेक्षा करीब 40 फीसदी कारोबार में इजाफा हुआ है। इलेक्ट्राॅनिक दुकानों में ग्राहकों की खूब चहल पहल हो रही है।
विज्ञापन


मुख्य बाजार स्थित सुतेड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी नवीन सुतेड़ी ने बताया कि त्योहारों के सीजन में कारोबार भी बढ़ रहा है। दीपावली के लिए लोग सामान की प्री-बुकिंग के लिए दुकानों में पहुंच रहे हैं। इस महीने 28 टीवी, 15 वाशिंग मशीन और फ्रिज बेचे जा चुके हैं। बड़ी संख्या में सामान की प्री-बुकिंग हो रही है।
तिवारी इलेक्ट्रोवर्ल्ड के स्वामी ललित मोहन तिवारी ने बताया कि आम दिनों की अपेक्षा करीब 40 फीसदी अधिक कारोबार देखने को मिल रहा है। अक्तूबर में अब तक 15 टीवी की बिक्री और 10 प्री-बुक हुई हैं। 29 फ्रिज की बिक्री के साथ ही 11 वाशिंग मशीन प्री-बुक हुई हैं। इसके अलावा 20 से अधिक इंडक्शन बेचे जा चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस और दीपावली के दिन ही इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की सबसे अधिक खरीद होती है। जीएसटी की नई दरों से इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के दाम में गिरावट से भी कारोबार में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें