फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर पावर स्टेशन ने किया रिकार्ड बिजली उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन ने विद्युत उत्पादन का पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान बनाने की दिशा में कदम रख दिया है। अब तक के सर्वाधिक विद्युत उत्पादन 511 मिलियन यूनिट के आंकड़े को सोमवार को पूरा कर लिया है। इससे पूर्व वर्ष 2003-04 में 31 मार्च तक 511 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पान रिकॉर्ड था।
विज्ञापन

बीते दिवस सोमवार को अपराह्न तीन बजे टनकपुर पावर स्टेशन ने 511 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन पूरा कर नया कीर्तिमान बनाने की दिशा में कदम रख दिया। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि नदी में पर्याप्त पानी मिला तो 31 मार्च तक 535 से 540 मिलियन यूनिट उत्पादन कर नया रिकार्ड बनाया जाएगा। जीएम गुप्ता ने पावर स्टेशन द्वारा विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाए जाने पर अपने मातहतों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने पावर स्टेशन के कर्मचारियों, परिवार एवं क्षेत्रवासियों को भी बधाई दी है।
गौरतलब है कि यहां उत्पादित 12 प्रतिशत बिजली उत्तराखंड को निशुल्क दी जाती है, जबकि नेपाल को हर साल 71 मिलियन यूनिट बिजली मुफ्त दी जाती है, जिसके एवज में भारत सरकार एनएचपीसी को भुगतान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें