विधायक हेमेश खर्कवाल ने दूरस्थ ग्राम पंचायत सिलाड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी एवं जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार लगाने समेत कई मांगों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
रविवार को पूर्व प्रधान शीश राम चौड़ाकोटी की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रधान हरीश बोहरा के संचालन में चौपाल लगी। विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने उदाली एवं अटाली को सड़क से जोड़ने और बिजली सुविधा, सिलाड़ में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए दीवार, पेयजल किल्लत दूर करने की मांग की। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल की चहारदीवारी निर्माण एवं अनेक गंभीर रोगियों के इलाज के लिए राहत कोष से धन दिलाने पर भी जोर दिया।
विधायक ने कहा कि सरकार दूरस्थ क्षेत्र के गांवों को जन सुविधाओं से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद, रमेश लाल, जोगा सिंह, राजेंद्र सिंह, स्वरूप राम, प्रेम राम, केदार सिंह, जगदीश सिंह, आन सिंह, लाल सिंह, चंचल सिंह, गंगा सिंह, नवीन सिंह आदि थे।