टनकपुर (चंपावत)। ऊर्जा निगम की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में खुली केबल से निजात दिलाने के लिए एबी केबल बिछाने का कार्य तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को खेतखेड़ा और छीनीगोठ के बड़े हिस्से में दिन भर केबल बिछाई गई जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रही।
ऊर्जा निगम के जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को छीनीगोठ के शेष हिस्से और थ्वालखेड़ा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। एबी केबल बिछने के बाद खुली तार से छुटकारा और खतरे कम हो जाएंगे। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।