बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउस में विद्युत उत्पादन बढ़ने लगा है। मार्च में नदी में करीब 4300 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था जो मई में बढ़कर 5200 क्यूसेक से अधिक हो गया है।
गर्मी बढ़ने से पहाड़ों की बर्फ पिघलने लगी है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन और खटीमा स्थित लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पादन बढ़ने लगा है। लोहियाहेड में मार्च में 14 मेगावाट बिजली बन रही थी जो अब 18 मेगावाट तक पहुंच गई है। मार्च में बनबसा एनएचपीसी का उत्पादन 25 मेगावाट था जो मई में बढ़कर 31 मेगावाट पहुंच गया है। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जून के बाद नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ेगा। नदी का जल स्तर बढ़ने पर शारदा में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। संवाद