फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर में बिजली गुल, दस हजार की आबादी प्रभावित

Sun, 27 Oct 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में रविवार को बिजली की आपूर्ति बाधित होने से 10 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे दिवाली की तैयारियों में जुटे नगरवासियों और दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इधर टीआरसी क्षेत्र में दो दिन से बिजली कटौती हो रही है जिससे लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं ऊर्जा निगम की ओर से बताया गया कि बिजलीघर में मरम्मत कार्य के चलते शट्डाउन लेना पड़ा।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने कहा कि दीपावली पर बिजली सुचारु करने के बजाय कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि रविवार को पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इससे लोगों के बिजली संबंधी कार्य प्रभावित हुए। साह ने कहा कि इससे दस हजार की आबादी भी परेशान रही। कहा कि दोपहर बाद गई बिजली देर शाम को आई।
उन्होंने कहा कि यूपीसीएल को निर्बाध बिजली देनी चाहिए। यूपीसीएल के जेई अमरनाथ ने बताया कि बिजली सब स्टेशन में जंपर की मरम्मत का काम चल रहा है। वर्तमान में लोड बहुत अधिक हो रहा है। इस कारण मरम्मत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें