फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पालिका खरीदेगी जनरेटर

विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष विपिन कुमार और सदस्य। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला अवधि में बिजली गुल होने की स्थिति में रेलवे स्टेशन से शहर मेला क्षेत्र तक पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर पालिका जनरेटर से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में 125 केवि का जनरेटर खरीदने समेत विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए हैं। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछली बोर्ड बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। बोर्ड ने क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रयासों से शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न योजनाएं स्वीकृत कर बजट आवंटित किए जाने पर मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया। रीड्स संस्था के सचिव भुवन गड़कोटी के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजली दी गई।
शहर मेला स्थल पुरानी पानी की टंकी के पास छोटी पानी की टंकी का जीर्णोद्धार करने को जल संस्थान से पत्राचार करने, शहर क्षेत्र में वाटर हाइड्रेंट लगाने और बूचड़ खाने के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, पूजा टम्टा, दीपक बेलवाल, तुलसी कुंवर, योगेश पांडेय, किशोर हर्बोला, सविता बिष्ट, राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि अनिल चौधरी, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, कर निरीक्षक प्रियंका रैक्वाल, प्रधान लिपिक बसंतराज चंद, विनोद बिष्ट, कैलाश पटवाल, अनुराधा यादव, केपीएस के इंचार्ज अनुराग द्विवेदी, केएन पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें