फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बिजली ठेकेदार कर्मी की मौत

Sat, 03 Mar 2018 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
रोते-बिलखते करंट से मृत युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।पूर्णागिरि धाम के ककरालीगेट प्रवेश द्वार पर बिजली की व्यवस्था कर रहे विद्युत ठेकेदार के एक कर्मचारी की हाइटेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन से ठीक एक घंटा पहले सुबह दस बजे विद्युत ठेकेदार अजीत एंड कंपनी का कर्मचारी तहसील अतरौल जिला अलीगढ़ निवासी अनिल यादव (27) पुत्र भूप सिंह ककरालीगेट प्रवेश द्वार पर बिजली की व्यवस्था कर रहा था। इस बीच ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन में उसका सिर लगने से वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के झटके से गेट से नीचे गिरे अनिल के सिर पर भी गंभीर चोट आई। घटना का पता चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने एक वाहन से अनिल यादव को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर से उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के अन्य रिश्तेदार भी यहां पहुंच रहे हैं। परिजनों ने तहरीर दी तो घटना की प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें