फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेेंगे

Mon, 30 Jan 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा करते एसएसबी के उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ध्यानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसएसबी पंचम वाहिनी में क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा की मासिक लीड इंटेलीजेंस एजेंसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ अवैध गतिविधियों, तस्करी आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए जाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

क्षेत्रीय मुख्यालय से आए उप महानिरीक्षक सुनील कुमार ध्यानी ने चुनाव के दौरान नेपाल सीमा पर अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए। इससे पूर्व पंचम वाहिनी के सभागार में कार्यवाहक कमांडेंट राजीव भट्ट ने उप महानिरीक्षक सहित 11वीं वाहिनी डीडीहाट के कमांडेंट राजेश ठाकुर, 55वीं वाहिनी के कमांडेंट वीके सिंह, एरिया आर्गनाइजर लोहाघाट जगदीश चंद्र कपकोटी, पिथौरागढ़ एएस पंवार के अलावा आईटीबीपी, आईबी, वन विभाग, पुलिस, एलआईयू सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें