फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विरोध के बाद टनकपुर डिग्री कॉलेज में चुनावी जंग आज

Mon, 06 Nov 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर राजकीय डिग्री कॉलेज की चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाते हुए कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई और युवक कांग्रेस ने रविवार को प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रदर्शन थमा और मामला नैनीताल उच्च न्यायालय पहुंचा। इन तमाम घटनाक्रम के बीच मंगलवार सुबह दस से दो बजे तक यहां छात्रसंघ का चुनाव होगा। प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी और चुनाव अधिकारी डॉ. एमएस चौहान ने बताया कि चुनाव शांति और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

छात्रा उपाध्यक्ष के लिए साक्षी रावत और प्रिया रावत, संयुक्त सचिव पद पर विनीता रावत, अमन वर्मा, सुमित सिंह बोहरा, कोषाध्यक्ष के लिए सनी यादव और खीम सिंह रावत और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नीरज सिंह बिष्ट और पूजा चतुर्वेदी के बीच मुकाबला होगा। वहीं अध्यक्ष पद पर हर्षित चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर पूजा यादव, सचिव पद पर नेहा महर निर्विरोध निर्वाचन तय है। इन सभी पदों पर एक-एक वैध प्रत्याशी हैं। मतदान के बाद मतगणना और मंगलवार शाम को शपथ भी दिलाई जाएगी।
उप जिला मजिस्ट्रेट आकाश जोशी ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर दोनों पक्षों के नौ लोगों को निरुद्ध किया गया है। दीपक बेलवाल, नीरज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद कोहली, सौरभ गिरि, भास्कर जोशी, राजेंद्र सिंह, हर्षित शर्मा, मोहम्मद हारून और सनी यादव को निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन

बाक्स
बनबसा में अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर होगा चुनाव
बनबसा (चंपावत)। बनबसा राजकीय डिग्री कॉलेज में सिर्फ दो पदों के लिए मंगलवार को मतदान होगा। एक-एक वैध नामांकन होने से शेष चार पदों पर यहां निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अध्यक्ष पद पर प्रेमा गड़कोटी और विशाल मैदान में है। जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए अजय जोशी और अंजलि के बीच सीधा मुकाबला है। निर्वाचन अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे से दो बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना और नतीजे घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण होगा। कॉलेज प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुख्ता बंदोबस्त का दावा किया है। वहीं छात्र संघ चुनाव के दृष्टिगत 12 छात्र-छात्राओं को निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें