पाटी/चंपावत। नगर पंचायत पाटी के निर्वाचन-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने ये आदेश जारी किए।
अध्यक्ष पद के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, चंपावत के परियोजना निदेशक अजय सिंह निर्वाचन अधिकारी और लोनिवि लोहाघाट की सहायक अभियंता प्रियंका चौहान सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगी। सदस्य पद के लिए डीडीओ चंपावत दिनेश सिंह दिगारी निर्वाचन अधिकारी और लघु सिंचाई उपखंड बाराकोट के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त हुए हैं। अध्यक्ष पद के नामांकन एसडीएम न्यायालय पाटी में, सदस्य पद के नामांकन तहसीलदार न्यायालय पाटी में होंगे। मतगणना विकासखंड सभागार पाटी में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने नियुक्त अधिकारियों को पारदर्शिता और निष्पक्षता से दायित्व निभाने के निर्देश दिए। संवाद