फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती चुनाव:जिला पंचायत सदस्य के एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

विज्ञापन
मतदान (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
नाम वापस लेने के साथ ही जिला पंचायत सदस्यों की तस्वीर साफ हो गई है। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य की मटियानी सीट के प्रत्याशी संजय कुमार भट्ट ने नाम वापस लिया। जिला पंचायत के निर्वाचन अधिकारी डॉ. एचसी जोशी ने बताया कि अब जिला पंचायत की 15 सीटों पर कुल 77 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

5 अक्तूबर को पहले चरण में चंपावत विकासखंड के 6 जिला पंचायत सीटों के प्रत्याशियों को चुनाव निशान का आवंटन किया गया। दूसरे चरण की पांच सीटों के लिए चुनाव निशान चार अक्तूबर व तीसरे चरण की चार सीटों के लिए चुनाव चिन्ह का आवंटन नौ अक्तूबर को किया जाएगा।
चंपावत में चार क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन तय
चंपावत। 40 सदस्यीय चंपावत क्षेत्र पंचायत में चार सदस्य निर्विरोध चुने गए। बिरगुल सीट से पूर्व जिला पंचायत के सदस्य मुकेश महराना, दियूरी से सुंदर सिंह बोहरा, बनबसा नंबर एक से आशा देवी और बनबसा नंबर दो से मोहन चंद निर्विरोध निर्वाचन तय है। सभी निर्वाचित प्रत्याशियों ने ग्रामीण विकास के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जुड़वा संतान के बावजूद खारिज हुआ पूजा का नामांकन
चंपावत। चंपावत की एक क्षेत्र पंचायत सीट पर जुड़वा संतान के बावजूद एक नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। अमकड़िया की बीडीसी सीट के लिए नामांकन भरने वाली पूजा देवी का कहना है कि उनके नामांकन पत्र को गलत तरीके से निरस्त किया गया है।
उन्होंने सत्तारुढ़ दल के कतिपय नेताओं के दबाव में नामांकन निरस्त करने का अंदेशा जताते हुए इसे उच्च न्यायालय में चुनौती देने की चेतावनी दी है।
पूजा देवी का कहना है कि उनके तीन बच्चे हैं। पहली लड़की के बाद दो जुड़वा संतानें हैं जिसके संबंध में नामांकन पत्र भरने के दौरान ही बाकायदा शपथ पत्र दिया गया था। दो जुड़वा संतानों (समन व साहिल) के 5 जनवरी 2017 को हुए जन्म की पुष्टि में आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत किए गए लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई और सीधे नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया गया।
जबकि निर्वाचन आयोग ने जुड़वा संतान को एक ही गिनने के निर्देश दिए थे। वहीं चंपावत के निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र डुंगरियाल का कहना है कि नामांकन पत्र निरस्त करने की कार्यवाही नियमों के अनुकूल है। उन्होंने किसी तरह के राजनीतिक दबाव से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें