फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी सिल्यूड़ी गूंठ में जंगली सुअर के हमले से बुजुर्ग घायल

Tue, 10 Feb 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी/चंपावत। पाटी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिल्यूड़ी गूंठ के बुजुर्ग पर जंगली सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल अवस्था में बुजुर्ग को देवीधुरा अस्पताल लाएं। जहां फार्मेसिस्ट नवीन गोस्वामी ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चंपावत रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट ने बताया कि डिगर देव (77) मंगलवार दोपहर को खेत में बकरियों को चराने के लिए गए थे। तभी अचानक जंगली सुअर ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के दाहिने पांव में गंभीर घाव हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
प्रधान तनुजा जोशी ने घटना की सूचना देवीधुरा रेंजर कार्यालय को देकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने मांग की है। देवीधुरा क्षेत्र के रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि घायल अभी मुआवजे के रूप में 20 हजार की राशि दे दी गई है। शेष मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। चंपावत अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. पीएस बिष्ट ने बताया कि उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें