फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार बस देख खुशी से झूम उठे बुजुर्ग 

Sun, 08 Apr 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित रेंगलबैंड-बिंगराकोट सड़क का बस चलाकर शुभारंभ करते अभियंता, मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पाटी विकासखंड में पाटी से गूम और रैंगलबैंड से बिंगराकोट तक निर्माणाधीन सड़क का पहले चरण का काम पूरा हो गया है। काम पूरा होने पर रविवार को पहली बार गूम, बिंगराकोट तक बस पहुंचने से लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। इन दोनों गांवों में कई बुजुर्गों ने पहली बार बस को देखा।  
विज्ञापन


रविवार को पीएमजीएसवाई लोहाघाट खंड के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र पाटनी के दिशा-निर्देशन में पाटी से गूम तक नव निर्मित 2.775 किमी और रैंगलबैंड बिंगरा से बिंगराकोट तक 5.450 किमी सड़क मार्ग के प्रथम चरण का कार्य पूरा हुआ। रोड कटिंग पूरी होने पर इन गांवों तक बस का संचालन भी किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को अपने उत्पादों का वाजिब दाम नहीं मिल पाता था।

सबसे ज्यादा दुश्वारी मरीजों को सड़क तक लाने में होती थी। अब इन दुश्वारियों से निजात मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश पाटनी, विमला देवी, शंकर दत्त, त्रिलोचन भट्ट, एई वीरेंद्र बोहरा, नवीन चंद्र पांडेय, मनोज ओली, रूप सिंह कठायत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें