फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आठ वर्षीय कविश और पूर्णिका ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 13 May 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। देहरादून में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बनबसा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर नौ स्वर्ण के साथ 15 पदक प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में पहली बार बनबसा के आठ वर्ष आयु वर्ग के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक झटके।

बनबसा मिनी स्टेडियम के कराटे कोच और राष्ट्रीय रेफरी विजय रावत ने बताया कि देहरादून में आठ से 11 मई तक हुई 23वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आठ वर्षीय कविश अधिकारी ने कुमिते स्पर्धा और आठ वर्ष की पूर्णिका दुबे ने काता व कुमिते स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा कृष्कांत कौशल, आकांक्षा मुरारी, सिंपी राणा, दीपांशु, लक्ष्य गहतोड़ी और प्रिंस खोलिया ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उमंग सिंह भंडारी, अंशिका धामी, अक्षया और रितिका रावत ने रजत पदक प्राप्त किए। अभिषेक, साक्षी भंडारी, तनुजा ज्याला ने कांस्य पदक प्राप्त किया। क्षेत्र के खिलाड़ियों और लोगों ने बच्चों को बधाई दे उत्साहवर्धन किया है। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें