फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: समूह की आठ महिलाओं ने स्वरोजगार से बढ़ाई आय

Wed, 11 Mar 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। फोर्ती गांव का प्रगति स्वयं सहायता समूह आज ग्रामीण आजीविका का मजबूत उदाहरण बनकर उभर रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित इस समूह में आठ महिलाएं सदस्य के रूप में जुड़ी हैं जो विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन



समूह की सदस्य डेयरी पालन, कृषि कार्य, नर्सरी तैयार करना, बकरी पालन और लौह उत्पादन जैसे कार्य कर रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से वह आय अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। समूह की कोषाध्यक्ष कविता बगौली ने बताया कि समूह की सभी सदस्य आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करती हैं।

डेयरी से दूध उत्पादन, कृषि से फसल उत्पादन, नर्सरी में पौध तैयार करना और बकरी पालन से अतिरिक्त आय प्राप्त की जा रही है। इसके अलावा लौह उत्पादन के कार्य से भी महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। सदस्यों की संयुक्त मेहनत के बल पर समूह की मासिक आय लगभग 50 से 60 हजार रुपये तक पहुंच रही है, इससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें