फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: रीठा खाल में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोग घायल; एसडीएम ने जाना घायलों का हाल

Wed, 18 Dec 2024 01:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

रीठा साहिब के रीठा खाल में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गागर वालिक सड़क पर गगरचूला मंदिर के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इसमें सवार आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गागर रीठा खाल से यात्रियों को लेकर आ रही एक बोलेरो गगरचूला मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें सवार आठ लोग घायल हो गए जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। बुधवार को गागर रीठा खाल से सवारी लेकर आ रहा बोलेरो वाहन गगरचूला मंदिर के पास असंतुलित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

वाहन में सवार बालम सिंह बिष्ट (46) पुत्र हयात सिंह निवासी रुद्रपुर, सुरेश जोशी (36) पुत्र चंद्र शेखर जोशी निवासी मनटांडे, कमलेश उप्रेती (41) पुत्र उर्वादत्त उप्रेती, विकास पांडे (40) पुत्र गिरीश पांडे निवासी दिल्ली, चालक नवीन बोहरा (32) पुत्र मोहन सिंह निवासी बाेरायापड़, पनी राम (60) पुत्र भीम राम निवासी, रमेश राम (68) निवासी मनटांडे और भीम नाथ (भैरवनाथ) (40) निवासी चौड़ागूंठ गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी पर 108 एंबुलेंस और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम नितेश डांगर के नेतृत्व में तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, नेहा जोशी, मनोज गहतोड़ी, पुलिस के अनंत राणा, रमेश नाथ, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह और चालक दीपक सिंह समेत ग्रामीणों ने घायलों को रेस्क्यू किया। सभी घायलों को पीएचसी पाटी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक नवीन को छोड़ सभी घायलों को जिला अस्पताल चंपावत के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


उसने बताया कि वाहन का स्टेयरिंग लॉक हो गया था। इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घायलों का इलाज डाॅ. दीक्षा, डाॅ. ज्योति, डाॅ. इब्ति, फार्मेसिस्ट प्रकाश सिंह खड़ायत, योगेश कन्नौजिया, पूजा खड़ायत, प्रेरणा गोस्वामी, नेहा थापा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें