टनकपुर (चंपावत)। लैंड यूज चेंज मामले में 15 लोगों को भेजे नोटिस का 12 लोगों ने जवाब दे दिया है। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि तहसील में धारा 143 (लैंड यूज चेंज) के तहत कृषि भूमि को अकृषि घोषित करने के ई-चालान मामले में गड़बड़ी पाई गई थी।
कहा कि ई-चालान के माध्यम से लैंड यूज चेंज कराने के लिए शुल्क के भुगतान के सत्यापन में 15 ई-चालान का नंबर एक ही प्रदर्शित हो रहा था। प्रशासन ने इस खामी को देखते हुए 15 लोगों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था। इनमें 12 लोगों ने स्पष्टीकरण दे दिया है।
लोगों ने बताया कि सीएससी सेंटर के माध्यम से धनराशि जमा कराई गई है। एसडीएम ने बताया कि शेष तीन लोगों को स्पष्टीकरण देने बांकी है। उनके स्पष्टीकरण के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।