फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में वर्षों से लापता हैं आठ सरकारी डॉक्टर

Sat, 23 Jun 2018 11:34 PM IST
सतीश जोशी ‘सत्तू’ अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरूरी उपकरणों के अभाव में यहां के सभी सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए केवल रेफरल सेंटर ही साबित हो रहे हैं। ऐसे में जिले के विभिन्न अस्पतालों में नियुक्ति के बाद प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के आठ सरकारी डाक्टर कई सालों से गायब हैं। इनमें से दो सरकारी डॉक्टर तो 12 साल से लापता है। इन दोनों में एक डाक्टर सुशीला में वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल में तैनात बताया जा रहा है।
 लंबे अरसे के बाद चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डा. अर्चना श्रीवास्तव ने डॉक्टरों की गुमशुदगी को गंभीरता से लिया है तथा सीएमओ डॉ. एमएस बोहरा को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने सभी अनुपस्थित और लापता आठों डॉक्टरों के खिलाफ अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस में अनुपस्थित डॉक्टरों से एक सप्ताह के भीतर अपने तैनाती स्थलों में ज्वाइन करने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि एक सप्ताह में योगदान न देने वाले डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। सीएमओ के अनुसार लंबे समय से अनुपस्थित इन डॉक्टरों ने दूसरे अस्पतालों में तैनाती पा ली है। इन डॉक्टरों को इससे पूर्व भी दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये डाक्टर हैं गायब
चिकित्सक              अनुपस्थिति की तिथि         तैनाती स्थल
डॉ. मनीष मिश्रा            06-09-2006         चल्थी अस्पताल 
डॉ. सुधीर जोशी           01-03-2006         पुलहिंडोला अस्पताल 
डॉ. बीके ओझा            07-05-2007          चंपावत अस्पताल 
डॉ. वीएन सत्यवली      01-05-2008          चंपावत अस्पताल 
डॉ. राहुल गौतम           15-02-2001          बाराकोट अस्पताल 
डॉ. पवन कुमार           17-01-2011          टनकपुर अस्पताल 
डॉ. निधि सिंघल           25-04-2015          चौड़ामेहता अस्पताल 
डॉ. अभिलाष कोहली      07-07-2017          लोहाघाट अस्पताल 

तैनाती चंपावत में सेवाएं दे रहे एसटीएच हल्द्वानी में
चंपावत। सीएचसी चंपावत से एक मई 2008 से लापता डॉ. वीएन सत्यवली वर्तमान में सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में सेवाएं दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. एमएस बोहरा का कहना है कि डॉ. सत्यवली ने चंपावत में इस्तीफा दिए बिना ही मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति प्राप्त कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें