फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ ने उड़ाई झालों की छत और छप्पर 

Sat, 23 Jun 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
विज्ञापन
storm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंधड़ के साथ हुई वर्षा से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। जगह जगह आवासीय झालों और पशु गोशालाओं की छतों के उडने से ग्रामीणों का खासा नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से रोडवेज के आरएम कार्यालय को काफी नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद आऐ अंधड़ से जगह जगह काफी नुकसान हुआ है। करीब दो से ढाई घंटे तक वर्षा के साथ आए अंधड़ से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान छीनीगोठ में हुआ है। प्रतीत होता है कि अंधड़ का केंद्र टनकपुर का छीनीगोठ और आमबाग रहा। ग्रामीण गिरीश चंद्र चौड़ाकोटी, हीरा बल्लभ गहतोड़ी, गणेश दत्त जुकरिया, बसंत बल्लभ, मोहन आदि के आवासीय झालों की छत उड़ गई। घरों में रखा घरेलू सामान वर्ष के पानी से भीगने से खराब हो गया। इसके अलावा कई ग्रामीणों की गोशाला भी छतिग्रस्त हुई हैं। ग्रामप्रधान दीपा बिष्ट ने प्रशासन से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर अंधड़ से ज्ञानखेड़ा और आमबाग के में गिरीश चंद, सुरेश चंद, त्रिलोक चंद, प्रेम राम, गोविंद राम और नरी राय के घरों की छतें और गोशाला को नुकसान पहुंचा है। रोडवेज के आरएम कार्यालय की छत में पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नही है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें