फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गुणवत्ता परीक्षण के लिए आठ कफ सिरप के नमूने लिए

Fri, 10 Oct 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। औषधि विभाग ने लोहाघाट क्षेत्र में कफ सिरप से संबंधित दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर कफ सिरप के आठ नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए एकत्र किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को औषधि निरीक्षक हर्षिता ने निरीक्षण कर मेडिकल स्टोर संचालकों और थोक विक्रेताओं को प्रतिबंधित चार कफ सिरप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि पांच साल से कम आयु के बच्चों को कफ सिरप न दें। वयस्क व्यक्ति चिकित्सक की सलाह के बिना कफ सिरप का सेवन न करें। औषधि निरीक्षण दल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिबंधित कफ सिरप का भंडारण नहीं पाया गया। अधिकांश औषधि विक्रेताओं ने स्वयं संज्ञान लेकर प्रतिबंधित औषधियों का विक्रय पूर्व में ही बंद कर दिया था।
बर्फी, लड्डू, बेसन मिठाई, बाल मिठाई और तेल के नमूने लिए
लोहाघाट (चंपावत)। खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान खोआ, बर्फी, लड्डू, बेसन मिठाई, बाल मिठाई एवं तेल आदि के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं।
विज्ञापन


तहसीलदार जगदीश नेगी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने बाजार में अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को मिठाइयों में कृत्रिम रंगों का प्रयोग न करने, केवल शुद्ध, ताजा एवं गुणवत्तायुक्त उत्पाद ही तैयार करने एवं विक्रय के लिए रखने के निर्देश दिए। किराना व्यवसायियों को भी एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री से बचने और केवल गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट्स एवं किराना स्टोर्स सहित लगभग 12 प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें