फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दिसंबर तक होगा स्वाला डेंजर जोन में टू-लेन बनाने का कार्य

Fri, 10 Oct 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर स्वाला डेंजर जोन को दिसंबर तक टू लेन बना दिया जाएगा। करीब 30 मीटर हिस्से पर सितंबर से टू लेन बनाने का काम किया जा रहा है। स्वाला डेंजर जोन टू लेन होने के बाद यहां बार-बार यातायात बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

एनएच के ईई दीपक जोशी ने बताया कि सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य को चार चरणों में प्रस्तावित किया गया है। इनमें मुख्य रूप से वॉटर सोर्स ट्रीटमेंट, आरसीसी वॉल निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम का सुधार, रिटेनिंग वॉल निर्माण का कार्य शामिल हैं। टीएचडीसी के विशेषज्ञ ने तकनीकी दृष्टि से अपने सुझाव प्रस्तुत किए है। इसमें डेंजर जोन में विशेषकर क्राउन पार्ट से ट्रीटमेंट कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। इस दौरान प्रेस वार्ता कर जिले में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की जानकारी भी दी गई। बैठक में डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी हरीश कोहली आदि अधिकारी आदि थे।
कोट
टनकपुर चंपावत एनएच डेंजर जोन स्वाला में बंद होने से दो जिलों का कारोबार प्रभावित होता है। अब इसके स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य दिसंबर में पूरा होने के बाद भविष्य में यातायात बाधित नहीं होगा। - मनीष कुमार, डीएम, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें