फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाले गए चल्थी फीडर के आठ बिजली कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ऊर्जा निगम (यूपीसीएल) के चंपावत खंड में काम कर रहे आठ ठेका कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। इन पर अनुशासनहीनता व काम में हीलाहवाली के आरोप लगाए गए हैं। ठेकेदार ने इनके स्थान पर नए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी है। वहीं निकाले गए इन कर्मचारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे सुविधाओं की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

चल्थी फीडर में सेवा दे चुके इन कर्मचारियों का कहना है कि स्वयं सहायता ग्रुप की एजेंसी से उनकी तैनाती हुई थी। उन्हें भविष्य निधि, बीमा की सुविधा के अलावा उन्हें कुल 13 हजार रुपये महीने मिलते थे। लेकिन अब अगस्त से नए ठेकेदार के अंतर्गत तैनाती की गई है। इनका कहना है कि नई व्यवस्था में उनका वेतन नौ हजार से भी कम हो गया है। साथ ही भत्ते और दूसरी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। सुविधाओं में कटौती से नाराज इन आठ कर्मियों ने पहली सितंबर से काम न करने की चेतावनी दी थी। कर्मियों के इस तीखे रवैये से नाराज ठेकेदार ने इन सभी को काम से निकाल दिया है। इनकी जगह दूसरे कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
निकाले गए ठेका कर्मी:
सूरज सिंह, संजय सिंह, लीलाधर जोशी, प्रेेम सिंह, उमेश जोशी, रमेेश सिंह, खिलानंद जोशी व नारायण दत्त भट्ट।
कोट
ऊर्जा निगम ने रखरखाव का काम ठेके पर दिया है। ऐसे में कर्मियों की व्यवस्था करना ठेकेदार का जिम्मा है। अनुशासनहीनता और काम में लापरवाही के चलते इन कर्मियों को हटाकर नए कर्मियों को रखा है। जिले में कहीं भी बिजली आपूर्ति या रखरखाव का काम प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, ईई, ऊर्जा निगम, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें