फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव फिसलने से सरयू नदी के तेज बहाव में बहा अधेड़

विज्ञापन
दिवान सिंह सामंत, सरयू नदी में बहा - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बौतड़ी घाट के पास सरयू नदी में नहाने गया बाराकोट ब्लॉक के बंगा गांव निवासी अधेड़ पांव फिसलने से नदी में बह गया। पुलिस और परिजनों से उसकी तलाश शुरू कर दी है। अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बाराकोट ब्लॉक के बंगा गांव निवासी दीवान सिंह सामंत (48) पुत्र मोहन सिंह सामंत इन दिनों घाट में बन रहे टिनशेड के निर्माण कार्य में लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे दीवान सिंह सरयू नदी में नहाने गया। इसी दौरान पांव फिसलने से वह नदी में बह गया। प्रत्यक्षदर्शी देवेंद्र सिंह अधिकारी एवं नारायण राम ने दीवान के नदी में बहने की सूचना च्यूरानी के पूर्व प्रधान विनोद अधिकारी के साथ पुलिस को दी। दीवान के पुत्र कमल सिंह सामंत, नैन सिंह सामंत के अलावा मदन सिंह रावल, विनोद अधिकारी आदि ने मौके पर पहुंचकर उसकी खोजबीन की। लोहाघाट से एसआई देवेंद्र मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि नदी का बहाव तेज होने और पानी मैला होने के कारण दीवान का कोई पता नहीं चल पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें