फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन और चैन की दुआ मांगी   

Tue, 13 Sep 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
ईद के मौके पर चंपावत में गले मिल कर एक दूसरे को बधाई देते मुसलमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद-उल-जुहा का पर्व मुस्लिम समाज ने उल्लास से मनाया। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं की साथ ही एक दूसरे के गले मिलकर मुबारक बाद दी। यहां सितारगंज से आए हाफिज मो. रफीक ने नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने वालों में मो. आरिफ, अबरार, रईस, इकबाल, गुड्डू आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मौसम की खराबी की वजह से ईदगाह में होने वाली नमाज रामलीला मैदान के हाल और विवेकानंद मार्ग में स्थित अफजाल भाई के दौलतखाने मे अदा कराई गई। जिससे नमाज के वक्त में तब्दीली लाई गई। सुबह से ही हर उम्र के लोग नए कपड़ों में खुशी का इजहार कर रहे थे। रामलीला हाल में हाफिज मोहम्मद अतहर, अफजाल भाई के यहां हाफिज मोहम्मद याकूब, कोलीढेक की मस्जिद मदीना में हाफिज मोहम्मद इम्तियाज तथा खूना मलक में हाफिज मोहम्मद अबरार ने नमाज अदा कराई।
रामलीला हाल में तीन वर्षीय मो. आरिश के अलावा वक्फ बोर्ड के सदर बाबा हसमद हुसैन, जावेद यार खां, जहीर कुरैशी, मो. असलम तथा अफजाल भाई के यहां मो. निजामुद्दीन, मो. अयूब, बाबू मियां कोलीढेक की मदीना मस्जिद में करीम खान, जुनैद यार खां, मो. तसलीम आदि ने नमाज अदा की।
विज्ञापन


बाद में कब्रिस्तान में जाहिर कुरैशी ने फातिया पढ़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, ओंकार धौनी, सुशीला बोहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। दिनभर नमाजियों के यहां ईद की दावतों का दौर जारी रहा। इधर बनबसा में भी ईद का त्योहार परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। बस अड्डे स्थित नूरी मुस्तफा मस्जिद में मौलाना मो. हाफिज नियाज और कैनाल स्थित नुरूलहुदा मस्जिद में मौलाना शकील अहमद ने नमाज पढ़वाई। पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान, मस्जिद कमेटी सदर शकील अहमद मंसूरी, आरएम अंसारी, जावेद खान आदि ने लोगों को मुबारक बाद दी। समाजसेवी कैलाश गहतोड़ी ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देते हुए मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर हेमेंद्र सिंह रावत, शंकर लाल वर्मा, संजय ठाकुर, मोनू ठाकुर आदि मौजूद थे।

ईदगाह मैदान में बनेगा टिन शेड
 मुसलमानों को मौसम की खराबी के चलते नमाज अदा करने में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिह अधिकारी ने ईदगाह मैदान में टिन शेड का निर्माण करने, मस्जिद मदीना में पार्किंग की व्यवस्था तथा सोलर लाइट लगाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें