बनबसा में जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौंपते जनप्रतिनिधि एवं लोग।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। शिक्षा मंत्री व चंपावत जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने जीजीआईसी में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के संबंध में वर्चुअल ई संवाद के तहत राज्य के सभी केंद्रों को संदेश प्रसारित किया। लोगों को जीजीआईसी बनबसा में शीघ्र कक्षा छह से कक्षाएं संचालित कराने का आश्वासन दिया।
शिक्षा मंत्री पांडे व विधायक कैलाश गहतोड़ी के जीजीआईसी पहुंचने पर प्रधानाचार्य गीता चंद और शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देकर बनबसा जीजीआईसी की कक्षा छह से कक्षाएं संचालित करने की मांग रखी गई। कहा कि भी इस कॉलेज में कक्षा नौ से कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। यहां प्रारंभिक जिला शिक्षाधिकारी सत्यनारायण, यहां खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट,भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, हेमा जोशी, संजय जोशी, दीपक रजवार आदि मौजूद थे। गुदमी की प्रधान विनीता राना ने ग्रामसभा में बार्डर एरिया योजना से लाटाखल्ला में बाढ़ नियंत्रण रोकथाम कराने समेत कई मांगें उठाई। संवाद
प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध किया
बनबसा। भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय को ज्ञापन देकर बनबसा में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध जताया। प्रस्तावित संयुक्त ट्रंचिंग ग्राउंड आबादी से दूर बनाने की मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास ही चूनाभट्टा गांव है। ऐसे में यहां ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं बनाया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिलामंत्री दीपक रजवार के नेतृत्व में दिए इस ज्ञापन में विधायक कैलाश गहतोड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, दिनेश कापड़ी आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा चंद, उपप्रधान सौरभ चंद, कनिष्ठ उपप्रमुख मोहन चंद आदि ने भी प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर प्रस्ताव ट्रंचिंग ग्राउंड का विरोध किया।