फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर बाघ को पकड़ने के प्रयास तेज 

Sun, 25 Jun 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
वन कर्मियों को ट्रैंकुलाइजर गन चलाने का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ चीफ से आदेश मिलने के बाद वन विभाग ने एक बार फिर हमलावर बाघ को पकड़ने की कोशिश तेज कर दी है। विभाग द्वारा ट्रैंकुलाइज कर या फिर पिंजरे में कैद कर बाघ को पकड़े जाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रैंकुलाइजर गन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को कार्बेट नेशनल पार्क रामनगर से आए विशेषज्ञ ने ट्रैंकुलाइजर गन चलाने का प्रशिक्षण दिया। 

शारदा और बूम रेंज में बाघ की दहशत बढ़ती जा रही है। चार माह के भीतर शारदा और बूम रेंज में बाघ द्वारा एक के बाद एक तीन महिलाओं को निवाला बनाया जा चुका है। शनिवार सुबह करीब दस बजे बूम रेंज के कंपार्टमेंट संख्या 15 के जंगल में बाघ द्वारा बस्तिया गांव की महिला को निवाला बनाने के बाद वन विभाग ने बाघ को पकड़ने की कोशिश तेज दी है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि पूर्व की घटना के बाद वाइल्ड लाइफ चीफ ने हमलावर बाघ को पकड़ने की अनुमति दी थी, जिसकी अवधि 23 जून को समाप्त हो गई थी। 
विज्ञापन


शनिवार को बाघ द्वारा बस्तिया गांव की महिला को मारने की घटना के बाद वाइल्ड लाइफ चीफ ने फिर एक माह के लिए हमलावर बाघ को पकड़ने की अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि बाघ को पकड़ने की कार्रवाई को शारदा रेंज के अलावा बूम व दोगाड़ी रेंज की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी। इधर डीएफओ चंद्रशेखर सनवाल के निर्देश पर कार्बेट नेशनल पार्क रामनगर के विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत शर्मा ने वन विभाग के गेस्ट हाउस में शारदा, बूम व दोगाड़ी रेंज के वन अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रैंकुलाइजर गन चलाने व उसमें भरी जाने वाली बेहोशी की दवा की मात्रा आदि का प्रशिक्षण दिया। 
प्रशिक्षण में बताया गया कि किस तरह खुद को सुरक्षित रखते हुए कितनी दूरी से और कैसे गन चलानी है। प्रशिक्षण लेने वालों में बूम रेंज के रेंजर बीके मेहरा, वन दरोगा दान सिंह भाकुनी, मुनीष राणा, बीट अधिकारी कैलास सिंह, महेश सिंह अधिकारी, लक्ष्मण सिंह नयाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन



विधायक ने हमलावर बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए
टनकपुर (चंपावत)। बूम रेंज के जंगल में बाघ के हमले में महिला की मौत की घटना को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने चंपावत और हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारियों को शीघ्र हमलावर बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अब अगर ऐसी घटना हुई तो विभाग की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक ने क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रख जंगल से सटे गांवों में वन्यजीवों से सुरक्षा के कारगर कदम उठाने की बात कही है। अमर उजाला से फोन पर हुई वार्ता में विधायक गहतोड़ी ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों का आबादी की ओर प्रवेश रोकने को जल्द कारगर योजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें