फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: इनोवेशन स्टार बनाए जाएंगे 60 शिक्षक

Sun, 21 Jul 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान डायट लोहाघाट में 23 जुलाई से तीन दिवसीय नवाचारी विज्ञान गणित कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में जिला चंपावत के 60 शिक्षकों को इनोवेशन स्टार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि 23 जुलाई से माध्यमिक स्तर पर विज्ञान और गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों की नवाचारी कार्यशाला होगी। डॉ. गहतोड़ी ने बताया कि कार्यशाला एससीईआरटी उत्तराखंड की पहल पर इंस्पायरिंग इंडिया इन रिसर्च इनोवेशन एंड स्टेम एजुकेशन कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में आई-राइज पुणे की मुख्य प्रशिक्षिका प्रदन्या पुजारी भी प्रतिभाग करेंगी। इधर, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट और डायट प्राचार्य एचआर कोहली ने सभी प्रधानाचार्यों को नामित शिक्षकों को प्रत्येक दशा में कार्यशाला के लिए कार्यमुक्त करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें