फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा खनन क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा की सौगात

Sat, 12 Apr 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिला प्रशासन ने खनन न्यास निधि से शारदा खनन क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा की सौगात दी है। कंप्यूटर शिक्षा के लिए करीब 60 बच्चे चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन

जिला खनन न्यास निधि से डीएम नवनीत पांडेय ने शिक्षा विभाग के माध्यम से कंप्यूटर ऑन व्हील्स वाहन उपलब्ध कराया है। इस वाहन के संचालन का जिम्मा रूरल एनवायरनमेंटल एंड एजुकेशनल डेवलेपमेंट सोसाइटी (रीड्स) को दिया है जो खनन क्षेत्र के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करेगी।
सीएम कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने कंप्यूटर ऑन व्हील्स वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश नित नए आयाम प्राप्त कर रहा हैं।
विज्ञापन

रीड्स अध्यक्ष अनिल लोहनी ने बताया कि इस वाहन में दस कंप्यूटर सेट स्थापित हैं। वाहन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। वाहन मय कंप्यूटर प्रशिक्षक के प्रतिदिन खनन क्षेत्र में रहेगा और वहीं पर बच्चे इस वाहन का लाभ लेंगे। अभी तक लगभग साठ बच्चे चिह्नित किए गए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आदर्श चंपावत के समन्वयक इंद्रेश लोहनी, भाजपा कार्यकर्ता मुकेश जोशी, अक्षत अग्रवाल, माजिद खान, हंसा जोशी, रवि प्रजापति, डीएलएम मदन राणा, रीड्स की अर्चना लोहनी, किरन गहतोड़ी, रजनी प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें