चंपावत। जिला अस्पताल में शनिवार को उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा मिली। 11 अप्रैल को मांगों के लिए चिकित्सकों के धरने के चलते विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 11 अप्रैल को मरीजों का इलाज नहीं किया था और कुछ चिकित्सक देहरादून से लौट रहे हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल में फिजिशियन, चर्म रोग विशेषज्ञ, सर्जन ने मरीजों का इलाज किया। अस्पताल में फिजिशियन डॉ. दीपक रावत सहित चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कणिका पंत और सर्जन डॉ. हिमांशु पांडेय ने मरीजों का इलाज किया। इससे मरीजों को काफी राहत मिली। अस्पताल में शुक्रवार को 95 मरीजों ने इलाज कराया लेकिन शनिवार को ओपीडी लगभग 200 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, जनरल सर्जन, अल्ट्रासाउंड, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ की सेवाएं बंद रहीं।