कोरोना से जागरूक करने के लिए कुमाऊंनी बोली में लघु फिल समझे चाचू की शूटिंग करते शिक्षा विभाग के क?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग के आह्वान पर विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों की ओर से कुमाऊंनी बोली में समझे चाचू लघु फिल्म बनाकर लोगों को कोरोना वायरस से सतर्क और जागरूक किया जा रहा है। समझे चाचू लघु फिल्म में नगेंद्र कुमार जोशी ने भतीजे और भूपेंद्र सिंह देव ताऊ ने काका और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय ने सूत्रधार, पटकथा और संवाद में भूमिका निभाई है। फिल्म का छायांकन और निर्देशन श्रीनिवास ओली ने किया है।
इस लघु फिल्म की शूटिंग बाराकोट के गल्लागांव में भवान सिंह बोरा की चाय की दुकान में की गई है। लघु फिल्म में सलाहकार के रूप में जीवन कलोनी ने सहयोग किया। यह फिल्म स्थानीय लोगों, प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से बहुत सराही जा रही है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि कुमाऊंनी बोली में बनी इस फिल्म में संवादों के माध्यम से ही हम क्षेत्रीय ग्रामीणों को कोरोना के प्रति सतर्क रहने और लड़ने के लिए जागरूक कर सकते हैं। संवाद