फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अंधड़ से गैड़ाखाली के पास 11 केवी लाइन के दो पोल गिरे, लाइन क्षतिग्रस्त

Mon, 14 Jul 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के फायर स्टेशन के पास तेज हवा के दौरान गिरा बिजली की एलटी लाइन का पोल। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में रविवार देर रात करीब तीन से चार बजे के बीच आंधी चलने से जगह-जगह बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सबसे अधिक गैंडाखाली के पास 11 केवी लाइन के दो पोल और फायर स्टेशन के हनुमानगढ़ी के पास एलटी लाइन के तीन पोल गिरने से बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम की टीम दिन भर लाइन की मरम्मत में जुटी रही। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। देर शाम तक टीम लाइनों की मरम्मत में जुटी हुई थी।

एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि लाइनों पर पेड़ गिरने से गैंडाखाली से आगे पूर्णागिरि धाम में बिजली गुल हो गई। नगर में नायकगोठ के पास फायर स्टेशन के पास भी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली विभाग की टीम ने जायजा लिया तो गैड़ाखाली के पास दो पोल गिरे और करीब 15-16 पाेलों की लाइन टूटी मिली। विभागीय टीम को सुबह से ही मरम्मत कार्य पर लगाया गया। उन्होंने बताया कि देर शाम तक आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई पोलों के तार भी खिंचने और टूटने से मरम्मत के कार्य में अधिक समय लग रहा है। नगर में नायकगोठ के पास तीन एलटी लाइन के पोल गिरने से उस हिस्से में ही उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। विभाग की टीम मरम्मत में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें